Vahan Loan, Car, Auto, Bike Loan कैसे ले? Vahan Loan Information In Hindi

Vahan Loan In Hindi – दोस्तों यदि आपको कोई वाहन कार, बाइक, ऑटो ट्रैक्टर लेना चाहते हैं। लेकिन आपके पास पर्याप्त धन राशि नहीं है। तो आप थोड़ी धनराशि (डाउन पेमेंट) जमा करके कोई भी वाहन खरीद सकते हैं। भारत में आज बहुत सी ऐसी फाइनेंस कंपनियां और बैंक हैं। जो आसानी से भारत के नागरिकों को Vahan Loan उपलब्ध कराती हैं। आज कल फाइनेंस कंपनियाँ वाहन की कीमत का  80 % तक फाइनेंस करती है। मतलब आपको मूल कीमत का सिर्फ 20% ही डाउन पेमेंट के रूप में जमा करना होता है। बाकी आप बाद को किस्तों में जमा कर सकते है।

यदि आप भी कोई वाहन लेना चाहते है। लेकिन आपके पास पर्याप्त धनराशि नही है। तो आप भी Vahan Loan प्राप्त कर सकते है। वाहन लोन कैसे प्राप्त किया जा सकता है। वाहन लोन कैसे प्राप्त करे? (Vahan loan kaise le) वाहन लोन लेने के लिए क्या करे, वाहन लोन कैसे पाए, auto loan in hindi, वाहन लोन कैसे मिलेगा, और इसके लिए कौन कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़ना होगा।

Vahan Loan क्या है?

Vahan Loan, Car, Auto, Bike Loan कैसे ले पूरी जानकारी

जब भी कोई व्यक्ति वाहन खरीदना चाहता है। लेकिन उसके पास पर्याप्त धन राशि नही होती है। तो वह कोई भी वाहन फाइनेंस करा सकता है। मतलब लोन पर ले सकता है। इसे ही Vahan Loan कहते है। आज कल भारत मे बहुत सी कम्पनियां वाहन फाइनेंस करती है। अब बहुत ही कम समय पर आसानी से लोन प्राप्त किया जा सकता है। बस आपको कुछ सिंपल प्रॉसेस को फॉलो करना होता है।

यदि आप कोई छोटा वाहन जैसे मोटरसाइकिल, ऑटो वगैरा लेना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको किसी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन यदि आप कोई बड़ा महान जैसे – ट्रैक्टर,  कार, बस लेना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सिक्योरिटी के तौर पर फाइनेंस करने वाली कंपनी या बैंक को अपने प्रॉपर्टी के कागज भी देने पड़ते हैं। तब जा के आपको बड़े वाहन का लोन प्राप्त हो सकता है।

भारत में Vahan Loan प्रदान करने वाली फाइनेंस कंपनियां और बैंक –

भारत में अब कई सारी फाइनेंस कंपनियां और बैंक वाहन लोन उपलब्ध कराती हैं। भारत की प्रमुख फाइनेंस कंपनियां और लोन उपलब्ध कराने वाले बैंक निम्नलिखित है –

  • Axis bank – Vehicle loan
  • Bank of Baroda – Vehicle Loans
  • Bank of India – Vehicle Loan
  • Central Bank –  Vehicle Loans
  • Canara Bank Vehicle Loans
  • HDFC Bank vehicle loan
  • ICICI Bank Vehicle Loans
  • Mahindra Finance – Vehicle Loans
  •  SBI vehicle loan
  • Union bank vehicle loan
  • Vijaya Bank – Vehicle Loans

Vahan Loan पर ब्याज दर –

वाहन पर लगने वाली ब्याज दर हर फाइनेंस कंपनी और बैंक की अलग अलग होती है। इसके साथ ही लोन की धनराशि, आवेदक की प्रॉपर्टी, उसका कार्य और समय समय पर फाइनेंस कंपनियों और बैंकों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसार निर्धारित किया जाता है। इसके साथ ही लोन की अदायगी का समय Vahan Loan के ब्याज पर काफी प्रभाव डालता है। साधारण तौर पर सभी बैंकों की ब्याज दर 7% से लेकर 15% तक हो सकती है।

लेकिन प्राइवेट कम्पनियों की ब्याज दर बैंकों से अधिक होती है। इसलिए प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों में आपको निम्न ब्याज दर पर वाहन लोन मिल सकता है –

नये वाहनों हेतु –

  • आपको रू. 20 लाख तक के ऋण के लिए न्यूनतम 10% ब्याज देना होगा।
  • यदि आप रू. 20 लाख से अधिक ऋण लेना चाहतें हैं तो आपको न्यूनतम 20% ब्याज देना पड़ेगा।
  • यदि आप कोई पुराना वाहन लेना चाहतें हैं तो आपको इसके लिए ज्यादा ब्याज देना होगा। पुराने/सैकंड हैंड वाहनों के लिए न्यूनतम 25% ब्याज देना पड़ सकता है।

Vahan Loan लेने के लिए पात्रता मापदंड क्या है –

वाहन लोन प्राप्त करने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंड को पूरा करना होता है। जिससे आपको आसानी से किसी भी व्हीकल के लिए लोन आसानी से मिल सकता है। वाहन लोन के लिए निम्न पात्रता मापदंड को पूरा करना होता है –

  • वैयक्तिक और व्यावसायिक दोनों तरह के वाहन लोन लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।
  • चौपहिया वाहनों (पुराने/नये) के लिए पति-पत्नी/माता-पिता की आय सहित सकल आय न्यूनतम रू. 2,40,000/- वार्षिक होना चाहिए।
  • एवं दुपहिया वाहनों हेतु रू. 1,20,000/- वार्षिक होनी चाहिए।
  • साथ ही यदि आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं, तो आपके लिए ये एक प्लस पॉइंट है।

Vahan Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज –

वाहन लोन प्राप्त करने के लिए आपको कई सारे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ ही हर बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अपने नियम और शर्ते भी अलग अलग होती है। इसलिए दस्तावेजों में भी थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिलता है। सामान्य तौर पर Vahan Loan प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है –

  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • निवास का प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट की कॉपी
  • बैंक चेक
  • आप जिस वाहन को फाइनेंस कराना चाहते हैं उस से रिलेटेड दस्तावेज
  • आप जिस प्रोपर्टी पर वाहन लेना चाहते हैं उसके दस्तावेज (केवल भारी वाहनों के लिए)
  • सैलरी स्लिप या व्यवसाय का विवरण

प्रॉपर्टी पर कितना Vahan Loan ले सकते हैं –

यदि आप कोई भारी वाहन जैसे – ट्रैक्टर, कार, बस वगैरा खरीदना चाहते हैं। तो आप अपनी प्रॉपर्टी पर वाहन लोन ले सकते हैं। आमतौर पर फाइनेंस कंपनी या बैंकों द्वारा प्रॉपर्टी के मार्केट वैल्यू का 70 से 80 पर्सेंट तक Vahan Loan दिया जाता है। इसके लिए सभी बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अपने नियम और शर्तें अलग-अलग होती हैं। इसके बारे में आप अधिक जानकारी संबंधित फाइनेंस कंपनी या बैंक से प्राप्त कर सकते हैं।

Vahan Loan प्राप्त करने में कितना समय लगता है –

यदि आपको किसी प्राइवेट कंपनी से वाहन लोन प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको बहुत ही कम समय में Vahan Loan प्राप्त हो जाता है। लेकिन यदि आप किसी बैंक से वाहन लोन प्राप्त करना चाहते हैं। तो इसके लिए एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की ब्याज दर और बैंकों की ब्याज दर में थोड़ा अंतर होता है।

वाहन लोन का पुनर्भुगतान –

लोन लेने से पहले यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपको यह लोन कितने समय में भुगतान करना होगा। वाहन लोन की किस्तें लोन लेने के महीने से अगले महीने अर्थात दुसरे महीने से एक समान मासिक किश्तों में भुगतान करना होता है। किस्तें आप अपने अनुसार सेलेक्ट कर सकतें हैं, लेकिन ऋणी की उम्र 70 वर्ष होने तक की ही क़िस्त बनेगी –

download app
  • दुपहिया वाहन – अधिकतम 60 माह तक
  • चौपहिया वाहन (नया)- अधिकतम 84 माह तक
  • चौपहिया वाहन (पुराना) 3 वर्ष तक पुराने – अधिकतम 60 माह तक
  • एंव चौपहिया वाहन (पुराना) 3 वर्ष से अधिक पुराना – अधिकतम 48 माह तक
  • (नया/पुराना) दुपहिया/चौपहिया स्थिर ब्याज दर के विकल्प सहित – अधिकतम 36 माह तक

वाहन लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क कितना देना होगा/ Processing Fee –

यह तो आप जानतें ही होगें किसी भी प्रकार का लोन लेने के लिए processing fee भी देनी होती है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि processing fee के नाम पर एजेंट द्वारा ज्यादा पैसे लोगों से ले लिए जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें सही दर की जानकारी नहीं होती है। वाहन लोन लेने के लिए आपको निम्न प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा –

  • दुपहिया वाहनों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क: ऋण राशि का 0.50% या रू. 500/- जो भी अधिक हो.
  • चौपहिया वाहन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क: ऋण राशि का 0.50% न्यूनतम रू. 2000/- एवं अधिकतम रू. 20,000/- तक।

FAQ

वाहन लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क कितना होता है?

अगर आप वाहन लोन (दुपहिया या चारपहिया) लेते तो आपके लिए निम्नलिखित प्रोसेसिंग देनी होगी- दुपहिया वाहन के लिए 500 से अधिक चौपहिया वाहन के लिए आपको 2000 रू से लेकर. 20,000 रू. तक का शुल्क देना पड़ सकता है।

क्या वाहन लोन लेने के लिए प्रॉपर्टी का होना जरुरी है?

जी नहीं किसी भी बैंक या फाइनेंस कंपनी से वाहन लोन के लिए किसी भी पॉपर्टी या प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

वाहन लोन प्रदान करने वाली फाइनेंस कम्पनी और बैंक कौन सी है?

वाहन लोन प्रदान करने वाली फाइनेंस कम्पनी और बैंक Bank of Baroda, Bank of India, Central Bank, Canara Bank, HDFC Bank , ICICI Bank, Mahindra Finance आदि बहुत सारी कम्पनिया और बैंक है, जिनसे आप आसानी से वाहन लोन प्राप्त कर सकते है।

वाहन लोन कितना प्राप्त कर सकते है?

आप कार की कीमत का 80% लोन प्राप्त कर सकते है।

तो दोस्तों यह थी Vahan Loan प्राप्त करने के बारे में थोड़ी सी जानकारी। आपको या जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसके साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। साथ ही यदि आप का किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।। धन्यवाद।।

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comments (67)

    • normally aapko price ka 30% downpayment jama karna hota hai.lekin ydi aap koi sarkari job karte hai, koi scheme chal rhi hai ya aapka credit score achha hai. to 30% se bhi kam downpayment me bhi aap car buy kar skte hai. jo ammount bachta hai. aapko interest ke sath jama karna padta hai. finance company vale interest jod kar hi aapki kist nirdharit karte hai. interest rate 12 se 18 % tk ho skta hai. interest rate bhi is bat pr nirbhar krta hai ki jise company loan de rhi hai use loan dene pr company ko kitana risk hai. ydi kisi sarkari job vale ko loan degi to interest rate kam hoga. aur ydi kisi aise vykti ko loan degi jiski income ka koi bharosha nahi uska interest rate jyada hoga.

      प्रतिक्रिया

Leave a Comment